पर्यावरण संरक्षण के लिए महाराष्ट्र से चल कर जा रहे हैं नेपाल के बुटवल शहर


अन्य | 12 Dec 2021

 एक मानव एक पेड़ को सिम्बल मानकर महाराष्ट्र के जनपद  थाना अंतर्गत ग्राम भैन्दर निवासी सिद्धार्थ रागिनी पुत्र महेश अपने  पर्यावरण संरक्षण जैसे नेक विचार  को ले कर  पैदल यात्रा शुरू किये। जो सिद्धार्थ नगर जनपद के सिकरी बाजार में पहुँच कर मानवाधिकार मीडिया को बात चीत के दौरान पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।
              इस दौरान महाराष्ट्र निवासी सिधार्थ रागिनी ने कहा  कि पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। आज लोग  पुरखों के लगाये पेड़ों को बेहिचक काट रहे हैं। जिस पर्यावरण की बहुत बड़ी हानि हो रही है। अगर ऐसे ही पेड़ों को काटा गया तो हमारी अगली पीढ़ी के लिए बेहद समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।जिस के संरक्षण के लिए वे पैदल महाराष्ट्र से चल कर देश के विभिन्न प्रदेशों, जनपदों व स्थानों पर रुक- रुक कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए  सचेत कर रहे हैं। सफर मे अनेक प्रकार के लोग मिलते गये।पर्यावरण संरक्षण की जानकारी लोगों को देते हुए सिकरी बाजार तक पहुँच गये।उन्होंने सिद्धार्थनगर के मानवाधिकार मीडिया के राहुल कुमार गौतम रिपोर्टर को बताये कि अब वह नेपाल राष्ट्र के लुम्बिनी से फिर बुटवल और वहाँ से पूर्णआ बेस कैम्प जायेंगे।जहाँ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए बृहत  सी जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेंगे। उनके साथ देश का तिरंगा झण्डा है।जो देश प्रेम की भावना को दर्शाता है।जगह- जगह लोग उनसे प्रभावित होकर उनका अभिवादन भी कर रहे हैं।


© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved