सहजनवा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत।


अन्य | 11 Oct 2023

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के प्रथम आगमन होने  पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रवण पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने थाना चौराहे पर  फूलमालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा सोनिया, राहुल, प्रियंका अजय राय व  कांग्रेस पार्टी  के गगनभेदी नारे भी लगाये गये।  प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ  से चलकर गोरखपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन होने की जानकारी कार्यकर्ताओ को पूर्व में ही हो चुकी थी। सुबह से ही सहजनवां थाना चौराहे पर भीड़ होनी शुरू हो गयी थी।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण पांडेय के नेतृत्व में  सहजनवां    में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया गया।स्वागत करने वालो में   नगर अध्यक्ष संजय सिंह , मनोज यादव, श्रवण पांडेय, एसपी सिंह  ऋषिचन्द गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, नरसिंह नारायन तिवारी, सर्वेश पांडेय,  सुदर्शन शुक्ल , बद्री शुक्ल, सिंटू मिश्रा, मोनिका पांडेय, अनुराग पांडेय, निर्मला वर्मा, राजदेव तिवारी, सुनील पांडेय छेदी चौबे, रणजीत पांडेय , दीनानाथ शुक्ल,रवि प्रकाश, जाहिद अंसारी, बेचू हरिजन,  सहित सैकड़ो  कार्यकर्ता मौजूद रहे।



नयी नौकरी

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved