Ravan Dahan 2023: आज है बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा, नोट करें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और समय


Ravan Dahan 2023 आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक है। आज दशहरा तिथि पर रवि और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही गर और वणिज करण के भी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

विनोद मौर्य | 24 Oct 2023

Ravan Dahan 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज है। इस दिन शस्त्र पूजा करने का भी विधान है। साथ ही दशहरा के शुभ अवसर पर रावण दहन का आयोजन देशभर में किया जाता है। धर्म शास्त्रों में दशहरा तिथि का विस्तार से वर्णन है। मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंका नरेश रावण का वध किया था। इस उपलक्ष्य पर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो दशहरा तिथि पर वृद्धि योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान राम की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और योग के बारे में विस्तार से जानते हैं-

शुभ योग

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक है। आज दशहरा तिथि पर रवि और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही गर और वणिज करण के भी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  

विजय और पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, दशहरा पर विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 02 बजकर 43 मिनट तक है। वहीं, पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर के 03 बजकर 18 मिनट तक है। इस समय में शस्त्र पूजा भी कर सकते हैं। 

 

रावण दहन का सही समय

ज्योतिषियों की मानें तो आज रावण दहन के लिए शुभ समय संध्याकाल में है। संध्याकाल में 05 बजकर 40 मिनट के बाद रावण दहन करना शुभ होगा। वहीं, रावण दहन का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 07 बजकर 20 मिनट से लेकर 08 बजकर 55 मिनट तक है। इस दौरान रावण दहन करना उत्तम रहेगा।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved