भीषण धमाके से दहला अलीगढ़वां बाजार


सिद्धार्थ नगर

रिपोर्ट : राम प्रकाश राव | 01 Nov 2023

जनपद सिद्धार्थ नगर का प्रसिद्ध बाजार अलीगढ़वां जो भारत नेपाल सीमा पर स्थित है आज दिन में करीब 12बजे भीषण धमाके के साथ भीषण आग लग गई। जिसमें करोड़ों रुपए की क्षति एवं कई लोगों के मरने की शंका जताई जा रही है। बताते चलें कि जनपद सिद्धार्थ नगर के अलीगढ़वां जो भारत नेपाल सीमा पर स्थित है। वहां के प्रत्यक्षदर्शियों  के द्वारा बाजार में अचानक अफरा तफरी मच गई जब अचानक भीषण धमाके के साथ भयंकर आग लग गई।यह नजारा देख कर लोगों का कलेजा कांप गया।


लोगों का कहना है कि पटाखे के कारण इतना भीषण विस्फोट हुआ। जिससे पूरा बाजार दहल गया। खबर पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का अथक प्रयास करने लगी। लोगों का‌ कहना है कि उस मकान में कई लोगों के फंसे होने की संभावना हैं। क्यों कि उस बाजार में भारत और नेपाल के काफी लोग आते हैं।पुलिस प्रशासन वहां से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली है। आगे की कार्यवाही में पुलिस प्रशासन तत्पर है।

add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved