पृथ्वी पर पापियों को नाश करने के लिए स्वयं नारायण लेते है अवतार


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 06 Nov 2023

 

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

गोरखपुर जनपद के सहजनवां 
क्षेत्र के बगिया गेट केशोपुर में स्व विद्या त्रिपाठी के स्मृति में चल रहें श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य मानस ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करते कहाँ कि जब जब पृथ्वी पर पापियों का साम्राज्य बढ़ता है तो स्वयं नारायण अवतार लेते है।पापियों का संघार कर सनातन धर्म की स्थापना करते है।इस कलयुग में भगवान का नाम हमारे समस्त पापों को उसी प्रकार जलाकर नष्ट कर देता है, जैसे भगवान भुवन भास्कर सूर्य के उदित होने पर अंधेरा नष्ट हो जाता है। अजामिलोपाख्यान की चर्चा करते हुए कहा गया है की इस कल कॉल में भगवत प्राप्ति का सबसे बड़ा साधन भगवान का नाम संकीर्तन ही है जो व्यक्ति श्रद्धा और भव से भगवन नाम संकीर्तन करता है यमराज की अवधूत भी उसके निकट आने में डरते हैं। भगवान की नाम की एक महिमा यदि है उनका नाम चाहे जैसे ग्रहण किया जाए चाहे कामना से प्रेम से भय से द्वेष से वह कल्याण करता ही है।जब भगवान का अवतरण कंस की जेल में हुआ तो देवकी और वसुदेव की सारी बेड़ियां खुल गए सारे ताले खुल गए,और चारों तरफ शांति ही शांति थी, और वहीं जब वसुदेव जी कन्या को लेकर लौटे, तब बेड़ियां और ताले पहले की तरह बंद हो गए।भगवान कृष्ण अपने पापी मामा कंस का बध कर पृथ्वी को पाप से मुक्त किया।कथा उपरांत भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।झांकी निकाली गई।श्रद्धालुओं ने सोहर गीत गाएँ आरती उतारी।जन्मोत्सव पर खुब नृत किया।कथा में यजमान दुर्गावती देवी, पं धीरज शुक्ल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, राम प्रकाश त्रिपाठी, मनोज कुमार शर्मा, विवेक कुमार वर्मा, अखिलेश तिवारी, इत्यानंद पांडे राज रतन पांडे, अखिलेश त्रिपाठी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहें।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved