छः आरोपियों पर दर्ज हुआ बलवा,मारपीट का केस


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 06 Nov 2023

 

 गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली के गीडा थाना क्षेत्र मे स्थित गीडा  थाना क्षेत्र मे ग्राम वसुधा में बच्चे के विवाद को लेकर पड़ोस के आधा दर्जन मनबढ दरवाजे पर चढ़ कर वृद्धा को पिटकर घायल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ बलवा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
वसुधा निवासी सुमन पत्नी शनि देवल के लडके अजीत से पड़ोस के लडके से विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर आधा दर्जन की संख्या में मनबढ दरवाजे पर चढ़ आए और सास को सरिया, भाला से मार कर घायल कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी मनोज, रितिक,गुड्डू,संदीप, रम्भा,मनीष के खिलाफ बलवा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved