चेयरमैन ने किया अस्थाई गौशाला केंद्र का  निरीक्षण।


गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत स्थित घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ  नगर पंचायत स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया । कार्यक्रम
में सभासदों के अतिरिक्त  काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। 

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 08 Nov 2023


घघसरा स्थित एक एकड़ में बनी सब्जी मंडी जो कि पूरी तरह खाली पड़ी है। उसमें अस्थाई गौशाला  हेतु कैंपस तथा उसकी बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया गया। लोगों के लिए बनाए गए शौचालयों की मरम्मत करने की बात की गई।शासन की मंसा है कि क्षेत्र के छुट्टा पशुओं को जाड़े से  बचाया जाए और उनके लिए एक ही जगह पर चारे-पानी समेत अन्य सुविधाओं को मुहैया कराया जाए। इसी क्रम में जनपद के सभी नगर पंचायतों में छुट्टा पशुओं के लिए फौरी तौर पर अस्थाई गौशालाओं का अस्थाई केंद्र बनाया जा रहा है।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि-भारत की पूर्ण कल्पना पशुओं की सेवा के वगैर नहीं की जा सकती है। भारतीय पशु भारत के संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं।हम सभी को उनकी रक्षा व सेवा करनी चाहिए। इससे जहां पुनीत कार्य होंगा वहीं किसानों के फसलों की रक्षा भी होगी।  उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह,बिनोद कुमार पांडेय, संतोष पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता, प्रशासन कुमार, अखिलेश गुप्ता, अवधेश यादव, शिवानंद पाण्डेय,राम जनक मौर्य, हरिकेश मौर्य,राणा प्रताप, अनिल,प्रिंस दुबे, राकेश वर्मा, रामनाथ यादव समेत कई लोग मौजूद थे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved