भारत स्काउट  गाइड का मना 74वां स्थापना  


gkp

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 08 Nov 2023

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली क्षेत्र मे स्थित  जैतपुर मे जवाहरलाल इण्टर मीडिएट कालेज में कार्यक्रम की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से की गई एवं स्काउट गाइडों को स्टिकर प्रदान किया गया। प्लास्टिक टाइटनर के तहत यूज प्लास्टिक एवं क्लीन इंडिया के तहत स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।वास्तव में स्काउटिंग की शुरुआत 1907 ईस्वी में की गई थी। भारत में स्काउटिंग मदन मोहन मालवीय एनी बेसेंट पंडित जवाहरलाल नेहरू आदि के प्रयासों से 1909 ईस्वी में आई ,लेकिन भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता था। 7 नवंबर 1950 ईस्वी को भारत सरकार द्वारा भारत स्काउट  गाइड की स्थापना की गई।भारत स्काउट गाइड गोरखपुर द्वारा पंडित जवाहर लाल इंटर कॉलेज जैतपुर,गोरखुर में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट प्रशिक्षक अजय गुप्ता द्वारा सभी अध्यापकों को स्काउट गाइड झंडा स्टिकर लगाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामनवल यादव,गोपाल शुक्ल,निशिकांत पांडेय,सूरज सिंह,शिवशंकर,अमर सिंह,अनिल  कुमार,वीरेन्द्र सिंहआदि उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved