स्वर्णकार की हर संभव मदद करेगी पुलिस - एसओ।


ग्रामीण इन्डिया न्यूज सहजनवां 

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 09 Nov 2023

सहजनवा गोरखपुर  -  धन तेरस को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। और स्वर्णकार की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। धन तेरस में स्वर्णकार के पास अधिक से अधिक गहने और धन होते है। जिसकी सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है। किसी भी स्वर्णकार को अपने गहने और रूपये की सुरक्षा के लिए पुलिस की आवश्कता होगी तो पुलिस उन्हे समय से उपलब्ध मिलेगी। यदि उन्हें सामान और रूपये के साथ घर ले जाने की आवश्कता होगी तो उसकी जानकारी समय से पुलिस को दे। पुलिस उन्हे घर तक पहुंचाएगी। उक्त बातें थानाध्यक्ष सहजनवा ईत्यानंद पांडेय ने थाना परिसर में स्वर्णकार के साथ बैठक के दौरान कही।इस दौरान आराध्या,अशोक,राजू, हरिओम,अंजली,हरी कृष्ण,अमित,दीपक शीत अनेक स्वर्णकार मौजूद थे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved