अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली,जेसीबी सीज।


ग्रामीण इन्डिया न्यूज सहजनवां 

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 09 Nov 2023

सहजनवां गोरखपुर - सहजनवां तहसील क्षेत्र के नगवा में अवैध खनन करते हुए नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने एक मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली,और एक जेसीबी को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर सीज करने का आदेश दिया है।
मिली जानकारी से बुधवार को तहसील प्रशासन को जानकारी मिली थी की तहसील क्षेत्र के नगवा में पास कुछ लोगो द्वारा अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह  मौके पर पहुंचे जिसे देखकर अवैध खनन करने वाले भाग निकले। मौके पर एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली और  जेसीबी मिली। गाड़ी चालक से कागजात मांगा गया। जिसे गाड़ी चालक दिखा न सके। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी को लाकर सहजनवां थाने को सुपुर्द कर सीज करने का आदेश दिया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved