दीपावली भैया दूज छठ त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी किए नियुक्ति।


gkp

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 09 Nov 2023

गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने बताया है कि धनतेरश, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज को सकुशल सम्पन्न करने के लिए क्षेत्रवार सुपर जोनल अधिकारी के साथ जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गयी है। ये सभी अधिकारी/कर्मचारी लक्ष्मी गणेश प्रतिमा स्थल, विसर्जन के समय जुलुस मार्गो, चौराहों तथा विसर्जन स्थल पर उपस्थित रहकर शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करायेंगे। जिले के ग्रामीण दक्षिणी क्षेत्र, ग्रामीण उत्तरी क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरूषोत्तम दास गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ एवं अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह को सौपी गयी। ये अधिकारी अपने काउंटर पार्ट पुलिस अधिकारी के साथ उपस्थित रहकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।
उन्होंने बताया है कि इन अधिकारियों के अधीन क्षेत्रवार 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गयी है। राजघाट विसर्जन स्थल की ओवरआल प्रभार।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved