छात्र/ छात्राओ ने कमजोर वर्गो को कानुनी सहायता लेने हेतू किया जागरूक। 


रेशमा रावत इंटर कालेज भीटी

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 09 Nov 2023

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड सहजनवां मे स्थित रेशमा रावत इंटर कालेज भीटी रावत में अध्यापकों तथा छात्र/ छात्राओं ने   राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर कमजोर वर्गो को कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में जागरूक किया। रैली को संबोधित करते हुए  प्रधानाचार्य  अश्वनी प्रताप सिंह ने कहा कि  आज के ही दिन सर्वोच्च न्यायालय ने  सेवा दिवस का आयोजन किया था।जिसका उद्देश्य  गरीब तथा कमजोर वर्ग के लोगो न्यायिक सहायता तथा समर्थन देना है।उन्होंने कहा कि  देश के अंदर ऐसे तमाम दलित शोषित तथा विपन्न लोग है जो अपने अधिकारों की  रक्षा नहीं कर पाते है। उनको जगाने के लिए रैली निकाली गई ।रैली विद्यालय से बाजार से होते हुए विद्यालय आकर सभा में बदल गई।रैली में मो0 नूर आलम, अवधेश यादव, प्रमोद मिश्र, अनुराग बिहारी सिंह,जयप्रकाश यादव , चंद्रशेखर सिंह सहित छात्र छात्राएं शामिल रही।


© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved