भरत मिलाप के बाद हुआ श्रीरामचन्द्र जी का राज्याभिषेक।


कोल्हुई बाजार, महाराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा अयोध्या में आयोजित 

रिपोर्ट : राधेश्याम पाण्डेय | 19 Nov 2023

आदर्श धर्म प्रचार रामलीला समिति बरगदवा अयोध्या में रामलीला के  अंतिम दिन  का उद्घाटन भाजपा के नेता अवधेश मिश्रा ने किया। उनके साथ में आये कमरूद्दीन खां जिला उपाध्यक्ष, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुशीर अहमद, परवेज अहमद गोरक्षप्रांत के आर एस एस, ताहिर अली आदि मौजूद रहे। उसके बाद भरत मिलाप का मंचन किया गया। उसके बाद भगवान श्रीरामचन्द्र जी का राज्याभिषेक हुआ।
बता दें कि माता कैकेई के आदेश के अनुसार श्री रामचन्द्र का चौदह वर्ष का वनवास हुआ और भरत को राजगद्दी पर बैठाया लेकिन भरत राजगद्दी पर न बैठकर श्री रामचन्द्र जी का खड़ाऊ रख कर शासन कर रहे थे। उसी दौरान राजा दशरथ की मृत्यु हो गई। फिर भी रामचन्द्र जी चौदह वर्ष के बाद रावण का वध करके विभीषण को लंका का राजा बनाकर राम, लक्ष्मण और सीता तथा हनुमान सहित अयोध्या वापस आये। भरत से मिलने के बाद रामचन्द्र जी का राज्याभिषेक हुआ। क्योंकि भरत ने संकल्प लिया था कि राजगद्दी पर मैं नहीं बैठूंगा।
इस रामलीला  के मंचन की जिम्मेदारी  नरेन्द्र पाण्डेय, कृपाशंकर पाण्डेय, प्रताप नारायण पाण्डेय,बृन्द कुमार पाण्डेय का मुख्य भूमिका था और सभी ग्राम वासियों का सहयोग था।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved