सहजनवां थाने पर हत्यारो के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 29 Nov 2022

पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाये जाने तथा  अभियुक्तो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन  में थाना सहजनवां क्षेत्र में हत्या करने वाले अभियुक्तो के खिलाफ थाना सहजनवां पर मु0अ0सं0 56/ 2022 धारा 302,201,404, 34 भादवि पंजीकृत किया गया था जिससे संबंधित अभियुक्तगण सोनू गुप्ता पुत्र रोहित निवासी बरईपार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, कमलेश पुत्र केशव गुप्ता निवासी ग्राम तिलौरा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर,  व अभियुक्ता  गीता देवी पत्नी स्व0 राजेन्द्र उर्फ मन्नू निवासी ग्राम भैसला थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के खिलाफ  कार्यवाही किये जाने के क्रम में नियमानुसार गैंग चार्ट पेश कर  जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर से अनुमोदन के बाद थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 546/22 धारा 3 (1) यू0पी0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved