बीआरसी पाली के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे  कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 24 Dec 2022

 

सहजनवां गोरखपुर सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली बीआरसी के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का  शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी  रजनीश कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास कर और उनके अंतर्निहित शक्तियों को विकसित करना है। वाल वाटिका हमारे शैक्षिक विकास का प्रथम चरण है। हमे एक टीम भावना से समन्वय स्थापित करते हुए दिसंबर 2023 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में काम करना होगा। और बच्चों से जुड़कर उनके भाषा और गणित विकास पर ध्यान देना होगा। आप सभी लोग बच्चों के विकास में अपना योगदान दे हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।
कार्यशाला को ब्लॉक एआरपी अविनाश त्रिपाठी,मयंक मिश्रा,प्रशांत पांडेय ने भी संबोधित किया।कार्यशाला में प्रमुख रूप से आगनवाड़ी सुपरवाइजर दमयंती,अभिनय मद्धेशिया,अनिल विश्वकर्मा,सौरभ राज,राजेश कुमार सिंह ,दिलीप कुमार,नीरज यादव,मेधा दुबे,रंजू सिंह,लालधार,प्रदीप यादव, कृष्ण कुमार, ओंकार मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved