भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बरिष्ट पदाधिकारीयों ने किया गोरखपुर चिड़िया घर का निरिक्षण।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 09 Jan 2023

 

 दिनांक 08/01/2023 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, गोरखपुर के जिला अध्यक्ष इंद्रेश जी, एवं मंडल अध्यक्ष बेचन शर्मा जी, तथा प्रदेश सचिव रमेश चंद्र त्रिपाठी व तहसील प्रभारी सहजनवां कृष्ण मणि मिश्रा, ने इस कड़कड़ाती ठंड में चिड़ियाघर गोरखपुर का निरीक्षण किया। जिसमें तमाम वन्यजीव पशु पक्षी शेर चीता लकड़बग्घा दरियाई घोड़ा बारहसिंघा हिरण तथा विषैले जानवरों के बारे में जानकारी हासिल किया। उनके देखरेख की व्यवस्था से वाकिफ हुए, वहां के अधिकारी से वार्ता करके सारे बन्य प्राणियों के बारे में जानकारी हासिल किये। तथा जिला अध्यक्ष गोरखपुर इंद्रेश जी से मिलकर माघ अमावस्या इलाहाबाद में अपने शिविर में चलने की तैयारी तथा सभी सहयोगियों एवं सदस्यों को एकत्रित करने तथा अधिक से अधिक संख्या बल के साथ इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। और फोन के माध्यम से इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष देवरिया, जिला अध्यक्ष कुशीनगर, को भी इलाहाबाद चलने के लिए प्रेरित किया गया। और अधिक से अधिक संख्या बल इकठ्ठा करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved