आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने महिला श्रमिको हेतु निर्मित नई कैंटीन का किया लोकार्पण


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 02 Dec 2023

 

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत गीडा थाना क्षेत्र मे स्थित इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने परिसर में कार्यरत महिला श्रमिको हेतु एक नई कैंटीन का निर्माण कराया और आज उसका लोकार्पण किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस के शुक्ल रहे विशिष्ट अतिथि सहायक आबकारी आयुक्त संजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने किया। अतिथियों के साथ प्लांट हेड शैलेंद्र पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैफेटेरिया का उद्घाटन किया। कैंटीन बनने से सभी महिला श्रमिको ने बिजनेस हेड एस के शुक्ल को साधुवाद दिया और एक स्वर में कहा की आपने जो कहा था की स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायेगे उसे आपने  सच साबित करके दिखाया और आपके मार्गदर्शन में हम सब महिलाए आज आत्मनिर्भर के साथ साथ अपने बच्चो को भी अच्छी शिक्षा दे पाने में समर्थ हुए है। इसके लिए आपका बहुत बहुत आभार। वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित अधिकारियों के नाम, शैलेश चंद,आशीष गुप्ता,रामेश्वर सिंह, शैलेंद्र सिंह,राजीव त्रिपाठी,जगदीश धाकड़, रजनीकांत पांडे,अखिलेश शुक्ल, अतुल पांडे,अजीत त्रिपाठी और महिला कर्मचारियों में साक्षी,अविका, वैष्णवी,किरण,मीरा इत्यादि उपस्थित रहे


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved