ईलाज के दौरान महिला की मृत्यु  के बाद पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 21 Feb 2023

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने किया खुलासा।
            
सहजनवां  गोरखपुर उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित 3 वर्ष पूर्व अस्पताल का रजिस्ट्रेशन करा कर अवैध रूप चल रहे अस्पताल संचालक को उरुवा पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार किया। यह अस्पताल  सीएमओ के यहां से रिनुअल नहीं कराया गया है अवैध तरीके से अस्पताल चलाया जा रहा अस्पताल में प्रसूता को भर्ती कराया गया प्रसूता की मृत्यु हो जाने पर परिवार जनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया गोरखपुर में इस तरह के दर्जनों अस्पताल अवैध तरीके से चल रहे हैं जहां एक ही डॉक्टर कई अस्पतालों का संचालन कर रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अवैध तरीके से अस्पताल चलाने वाले संचालकों व डॉक्टरों ऊपर नकेल कसने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे  आज उरुवा पुलिस ने अस्पताल संचालक अभियुक्त संजय तिवारी पुत्र स्व0 केशभान तिवारी निवासी मटहरिया पोस्ट खिरकिटा दिगर थाना गोला जनपद गोरखपुर (संचालक के.बी. मेमोरियल अस्पताल उरुवा बाजार) को गिरफ्तार किया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved