नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष का सहजनवां में ज़ोरदार स्वागत।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 14 Mar 2023

सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आगमन पर बृजेश कुमार गौतम का जगह-जगह स्वागत किया गया। कई चौराहों पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम सड़क मार्ग से लखनऊ से गोरखपुर आगमन पर सहजनवां पहुंचे। सहजनवां थाना चौराहे पर पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में गाजे बाजे एवमं फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। बृजेश गौतम ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पुराने समाजवादी पार्टी के साथी को साथ लेकर उनका सम्मान किया जाएगा। वर्तमान सरकार में आम जनता पुरी तरह परेशान है। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव,  रामनाथ यादव, ताज मोहम्मद उर्फ मजनू, रामजतन उर्फ चिखुरी, प्रेम चंद्र यादव,  राजेन्द्र यादव, दुर्गेश मास्टर, बृजेश यादव, तईअफ अहमद, सोनू जैसवाल, कमांडो, महेंद्र यादव, प्रदीप, राम प्रताप यादव, सुनील यादव, जय प्रकाश यादव, रवि निषाद, गीता साहनी, दूधनाथ मौर्य, अनूप यादव ईश्वर, विन्दा सैनी आदि लोगो ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved