राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अभिभाषण के विषयों पर संगोष्ठी।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 17 Mar 2023

सहजनवां गोरखपुर सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली के भगवानपुर में आज गुरूवार को  राष्ट्रपति के अभिभाषण विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा मौजूद लोगो को संबोधित किया गया। बिकास खण्ड पिपरौली  अंतर्गत भगवानपुर में विधायक प्रदीप शुक्ला, साथीपार में जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, बड़गहन और खरैला  के शक्ति केंद्र पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के अभिभाषण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान भगवानपुर में विधायक प्रदीप शुक्ला, खरैला में पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, साथीपार में जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य और बड़गहन में भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि ने संबोधित किया गया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमेश मिश्रा,अवधेश कुमार यादव धर्मराज गौड़, जनार्दन श्रीवास्तव,  शिवशंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश पाल सहित कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथ इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved