मौसम ने लिया करवट बूंदाबांदी शुरु, बढ़ती गर्मी से मिली राहत।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 18 Mar 2023

 

 

सहजनवा गोरखपुर मौसम ने लिया करवट बृहस्पतिवार रात्रि से ही बूंदा बांदी  शुरू हुई,तेजी से बढ़ रही गर्मी से चंद दिन के लिए राहत भरी खबर । मंडराते बादलों ने  चेतावनी देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने मौसम के पूर्वानुमान से भी इसकी पुष्टि कर रहे है। शुक्रवार  आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में काले बादल छाए हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। 17 मार्च से बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया है। 19 से 21 के बीच तेज हवा के साथ गरज-चमक के बीच हल्की बारिश होने की सम्भावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को पांच मिलीमीटर और 20-21 मार्च को 10 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।यह बारीष मंडल के सभी जिलों के 60 से 70 प्रतिशत स्थानों पर होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की बात मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं। वर्षा के लिए पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। आज से इसके उत्तराखंड के पहाड़ों से होते हुए तिब्बत की ओर से बढ़ने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की यह सक्रियता पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में वर्षा की वजह बन सक्ती है। शुष्क गर्मी के चलते गोरखपुर और आसपास के जिलों में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र वर्षा का माहौल तैयार करने में मददगार साबित होगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्षा के चलते बढ़ते तापमान पर न केवल विराम लगेगा, बल्कि गिरावट भी दर्ज की जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान है। गुरुवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि वर्षा का सिलसिला थमते ही तापमान एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved