बहु के बहकावे मे पिता ने बेटे को किया बेघर , बेटे को जान से मारने की मिल रही धमकी। 


gkp

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 05 Dec 2023

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत गीडा थाना क्षेत्र मे स्थित ग्राम साथीपार निवासी अनिल कुमार पुत्र रामहरख यादव का बिबाह आज से लगभग 22 बर्ष पहले निलम यादव पुत्री दुधनाथ यादव ग्राम निरंजनपुर पोस्ट माधोपुर थाना धनघटा जिला सन्तकबीरनगर के साथ हुई है।अनिल कि पत्नी निलम बर्तमान मे जुनियर हाई स्कूल भैसा बाजार मे अनुदेशक के पद पर कार्यरत है।अनिल कुमार के अनुसार अनिल के पिता रामहरख अपने तीन बेटो मे से दो को अपने खेत मे हिस्सा दे दिये है। और यह काम अनिल कि पत्नी निलम के बहकावे मे आकर अनिल के पिता रामहरख कर रहे है।जिससे अनिल दर दर कि ठोकरे खाने पर मजबुर है।पिडीत अनिल ने थाना ,सीयम पोर्टल के अलावा बहुत से दरवाजे पर न्याय की गुहार लगा चुका है लेकिन कही से न्याय की उम्मीद नही जगी।प्रार्थी थक हार कर एक बार फिर गीडा पुलिस को अपने जान माल कि सुरक्षा तथा पिता से बेटे का हक दिलाने हेतु प्रार्थनापत्र सौपा है। तथा न्याय की गुहार लगाई है।


© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved