किन्नर गोली काण्ड में एक हत्यारोपित गिरफ्तार।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 21 Mar 2023

सहजनवां गोरखपुर सहजनवां तहसील अंतर्गत सहजनवां थाना क्षेत्र में बीते रविवार अपराह्न 12.00 बजे  गांही- रिठुआखोर मोड़ पर किन्नर तानिया को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आधा दर्जन  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। 
 इसी क्रम में हत्यारोपित किरन नाम की एक किन्नर को घघसरा पुलिस ने कसरवल गुरु नानक ढाबे के पास से सोमवार अपराह्न 3.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ‌। हमारे संवाददाता से हुई बातचीत में चौकी प्रभारी घघसरा विनय कुमार सिंह ने कहा कि-हत्यारोपित  लोगों में एक 40 वर्षीय किरन नामक किन्नर की गिरफ्तारी की गई है।  शेष आरोपित लोगों की तलाश की जा रही है 


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved