बी आर सी पाली  के सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 29 Mar 2023

 

 

सहजनवां गोरखपुर सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली के बीच आर सी में खण्ड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की एक बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारा  ब्लॉक एक निपुण ब्लॉक है और प्रदेश के 50 ब्लॉकों में चयनित है जिससे हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। हमे पूरे मनोयोग से लगकर अपने ब्लॉक को दिसंबर 2023 तक एक निपुण ब्लॉक बनाना है, इसे हमें अपने परिश्रम से संवारना होगा, हमे मिशन मोड में लगकर कार्य करना होगा। आप को अपने बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा।बैठक का प्रमुख बिंदु यूडायसफीडिंग,एनआईएलपी,डीबीटी,कायाकल्प,स्क्रीनिंग,पुस्तक वितरण फीडिंगसमीक्षा,एसएमसी मेंबर फीडिंग आदि रहा।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक एआरपी मयंक मिश्रा, प्रशांत पांडेय, विमलेश यादव, राजेश कुमार सिंह ,मार्कंडेश्वर नाथ चौबे,मनीराम यादव, प्रकांत सिंह, रितिका रमन,अभिनय मद्धेशिया, अश्वनी सिंह,छाया त्रिपाठी, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और समापन राष्ट्रगान से हुआ।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved