किन्नर तान्या गोली काण्ड मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 29 Mar 2023

गोरखपुर सहजनवां थाना क्षेत्र में बीते 19 मार्च को तान्या नाम की किन्नर निवासी भीमापार को कुछ किन्नरों ने हत्या करने का प्रयास किया था।गोली पीठ पर लगी तान्या बच गयी थी। इसमें जो शुटर थे उन्हे पुलिस गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया। जो साजीस कर्ता है मुख्य आरोपी हैं। उन्हें पुलिस पकड़ने में संकोच कर रही है।और जब पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव बना तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष के पांच नामजद और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित के घर पर रेड डालना नाम निकालने का दबाव आदि तमाम तरह से शोषण करना शुरू कर दिया। इसी प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गोरखपुर को  ज्ञापन सौंपा।और कहा कि एक सप्ताह के अन्दर अभियुक्तो की गिरफ्तारी, पीड़ित पक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस , और पीड़ित पर पुलिस का दबाव बन्द नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के लोग उपजिलाधिकारी सहजनवां के समक्ष तहसील परिसर में शान्त प्रिय धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित हरीश चंद्र पांडे, प्रदेश सचिव रमेश चंद्र त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी, जिला उपाध्यक्ष जवाहिर शर्मा,मंडल प्रभारी दयराम शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष सिध्दी किन्नर, तथा उनके साथ अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved