साले ने जीजा पर चाकू से किया हमला,सहजनवां थाने मे केस दर्ज


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 09 Dec 2023

 

 गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला भरपूरवा में ससुराल आए युवक पर साले ने चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने साला,साली और पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से रूपचंद पुत्र मोती निवासी बानपुर थाना लालगंज जिला  बस्ती जिसका भरपुरवा में ससुराल है। वृहस्पतिवार को रात्रि में 8 बजे ससुराल आया तो साली और पत्नी उसे देख कर गाली गलौज करते हुए मारने लगी। उसी दौरान साले ने चाकू से हाथ पर हमला कर दिया जिससे हाथ की नस कट गई। और जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने साला जितेंद्र,साली,और पीड़ित की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले कि जांच कर रही है।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved