एमपी मोंटेसरी स्कूल कोल्हुई में धूमधाम से मनाया गया :क्रिसमस डे


महराजगंज

News desk | 23 Dec 2023

एम.पी मोंटेसरी स्कूल कोल्हुई में शनिवार को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डी. एस अग्रहरि ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रजवलित किया।  डायरेक्टर ने सभी अभिभावकों और बच्चों को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी। डायरेक्टर ने  बच्चों को बताया कि क्रिसमस डे प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। संत निकोलस को सांताक्लाज के नाम से जाना जाता है। संत निकोलस चाहते थे कि कोई भी व्यक्ति उदास ना हो इस वजह से हर क्रिसमस की रात को बच्चों को गिफ्ट में चाकलेट बांटते थे। इसके बाद बच्चों ने क्रिसमस डे गीत पर पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चो ने सांता क्लॉज़ का रूप धारण कर माहौल को मनोरंजक बनाया। विद्यालय के तरफ से बच्चो के बीच मिस्ठान वितरण किया गया। इस  दौरान प्रिंसिपल संध्या गुप्ता सहित शिक्षकगण आशीष कन्नौजिया, बृजेश चौरसिया, स्वेतनिशा श्रीवास्तव, साधना गुप्ता, रुचि शर्मा, अवंतिका मद्धेशिया, मारिया अब्बासी व बबिता गुप्ता मौजूद रही।।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved