भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मन्डल कार्यकारिणी की नगर निगम गोरखपुर मे हुई बैठक


Gorakhpur

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 28 Dec 2023

 

गोरखपुर शहर के नगर निगम पार्क मे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति कि मण्डल कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमे गोरखपुर मण्डल के सभी जिलो से (देवरिया कुशीनगर महराजगंज गोरखपुर)से चलकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी नगर निगम परिसर मे बने धरना स्थल पर इकठ्ठा हुए। वहा पर किसानो के बिभिन्न मागो को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर को सम्बोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी गोरखपुर के अनुपस्थिति मे एडीएम गोरखपुर को सौपा गया। और सौपे गये इस पत्रक के माध्यम से किसानो कि समस्या जैसे युरिया खाद की कालाबाजारी रोकना,नहरो से सिचाई के लिए बने कुलाओ को तत्काल प्रभाव से ठीक करवाना, किसानो द्वारा अपनी पीड़ा कहने के लिए किया गया फोन सम्बन्धित अधिकारी को रिसीव करने के लिए सुझाव देना, वरासत व दाखिल खारिज समयबद्ध तरीके से होना सुनिश्चित करना।आदि के सम्बन्ध मे पत्रक सौपा गया। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक मुन्ना पान्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं0 हरिश्चंद्र पान्डेय, प्रदेश सचिव रमेश चंद्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष दयाराम शर्मा 
जिलाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार के अलावा, जवाहर शर्मा, छोटेलाल, कृष्णमणी, सुनिल पाठक, दिलीप किसान, गुड्डी देवी, शर्बिन्द शर्मा, पुरुषोत्तम चौबे तथा देवरिया कुशीनगर महराजगंज के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved