भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियो ने उपजिलाधिकारी सहजनवां कुंवर सचिन सिंह को आठ सुत्रीय ज्ञापन सौंपा


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 28 Dec 2023

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील पर आज वुद्धवार को उपजिलाधिकारी सहजनवां कुंवर सचिन सिंह को किसानो कि समस्या को लेकर आठ सुत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमे किसानो की समस्या जैसे साधारण पैमाइस के लिए बार-बार तहसील का चक्कर लगाना,वरासत व दाखिल खारिज मे बिलम्ब होना, राशनकार्ड कि समस्या, खाद कि कालाबाजारी रोकना, ग्राम सभा से संबंधित मुकदमो मे लम्बे समय तक कोई कार्यवाही न होना। कोर्ट का न चलना, कायमी जैसे एक पन्ने के दरख्वास्त पर दो दो महीने तक सुनवाई न होना, न्यायालय के आदेश के बावजूद भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त न कराना, मेन रास्ते पर लगे लोहे का गेट हटवा कर पीड़ित को न्याय न मिल पाना आदि समस्याओं से अवगत कराया गया। एक निश्चित समय के अन्दर समस्याओ के सन्तोषजनक कार्यवाही न होने पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियो व सदस्यों ने शान्तिपूर्ण ढंग से उपजिलाधिकारी सहजनवां के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने कि चेतावनी भी दिय।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं0 हरिश्चंद्र पान्डेय, प्रदेश सचिव रमेश चंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष जवाहर शर्मा, सुनील पाठक, छोटेलाल, तहसील अध्यक्ष कृष्णमणी मिश्रा, तहसील उपाध्यक्ष दीनबंधु तिवारी,आदि लोग उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved