नव वर्ष के आगमन पर आईजीएल द्वारा अपने कर्मचारियों को दिया गया शानदार पार्टी


Gorakhpur

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 29 Dec 2023

 

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली के गीडा थाना क्षेत्र मे स्थित 
आईजीएल कम्पनी के बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने नववर्ष के आगमन और नए वर्ष में प्रथम माह में प्रभु श्री राम मंदिर के उद्घाटन की प्रसन्नता में सभी कर्मचारियों को होटल विवेक में  शानदार पार्टी आयोजित कराया। यह पार्टी प्लांट हेड शैलेंद्र पांडे के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। इस पार्टी में सभी कर्मचारियों के परिवार और उनके सभी सदस्य भी सम्मिलित हो रहे है। वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की आज सुबह से ही कर्मचारियों के परिवार जनों को लाने और पहुंचाने हेतु  प्रशासन विभाग लगा हुआ है। पार्टी में किसी को कोई समस्या न आए इसके लिए तीन दीनो से सहायक प्रबंधक प्रशासन अखिलेश शुक्ल लगे हुए है ।और प्रत्येक छोटी से छोटी चीजों का बारीकी से अवलोकन भी कर रहे है और इस कार्य में उनका सहयोग साक्षी,अविका, वैष्णवी, शब्बीर अहमद,अनंत शुक्ल दे रहे है। यह पार्टी शैलेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। आईजीएल के सभी विभागाध्यक्ष इसमें अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। पार्टी में तकरीबन तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए है। सभी को उपहार दिया गया और बच्चो के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया।


© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved