ड्राइवरों के हड़ताल के कारण पेट्रोल पंप पर लगी लम्बी कतारें।


ग्रामीण इण्डिया न्यूज संवाददाता

रिपोर्ट : राधेश्याम पाण्डेय | 03 Jan 2024

 

 

कोल्हुई बाजार, महाराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श इंटर कालेज परसौना के सामने पश्चिम तरफ स्थित पेट्रोल पंप ड्राइवरों के हड़ताल के कारण डीज़ल और पेट्रोल लेने के लिए लम्बी कतारें लगी हुई थी फिर भी कुछ लोग बिना तेल के घर वापस चले गए।
बता दें कि ड्राइवरों के हड़ताल के कारण आने -जाने वाले राहगीर वाहन के इन्तजार में घर वापस चले जा रहे हैं। रोडवेज बस के अलावा कोई भी वाहन सड़क पर दिखाई नहीं दिया।उधर किसान अपने गेहूं की सिंचाई कर रहे हैं।डीजल उपलब्ध न होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। लोग जहां दो -तीन‌ लीटर डीजल -पेट्रोल की जरूरत थी। वहीं तेल की कमी को देखते हुए लोग बोतल और गैलेन में भविष्य के लिए भरवाकर ले जाते देखा गया।
 पेट्रोल पंप से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर के हड़ताल के कारण पेट्रोल -डीजल का टैंकर नहीं आ रहा है जिसके कारण तेल उपलब्ध नहीं है।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved