ग्राम पंचायत गंगटही के मदरिया खेल मैदान मे कम्बल बितरण का हुआ आयोजन। 


gkp

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 03 Jan 2024

गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील अंतर्गत विकासखंड सहजनवां के थाना हरपुर बुदहट छेत्र मे स्थित ग्राम पंचायत गंगटही के मदरिया खेल के मैदान मे भीषड ठंढ को देखते हुए बिधान सभा खजनी के बिधायक श्री राम चौहान के द्वारा कंबल बितरण का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री बिजय पाण्डेय ने किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार जनहित मे जारी योजना के अंतर्गत ठंढ को देखते हुए जरूरत मन्दो को कम्बल बितरण तथा ठंढ से लोगो के बचाव के लिए जगह-जगह अलाव की ब्यवस्था कि गयी है। जिसके तहत ग्राम पंचायत गंगटही के मदरिया मे खजनी बिधायक श्री राम चौहान ने जरूरत मंदो, गरिबो ,असहायो को इस भीषण ठंढ से बचाव के लिए कंबल बितरण किया। और सरकार द्वारा निरन्तर लोगो के लाई जा रही तरह-तरह कि सुबिधाओ के बारे में बताया।इस अवसर के मुख्य अतिथि बिधायक श्री राम चौहान, बिशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी खजनी दीपक गुप्ता, नायब तहसीलदार रामसुरज, कानुनगो राम मिलन प्रजापति, हल्का लेखपाल रामबेलास के अलावा प्रधान अजय सिंह, बिबेक चौधरी गंगा प्रसाद, अभिमन्यु सिह, उमेश यादव, आनंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस समस्त  सराहनीय कार्यक्रम के ब्यवस्था व अध्यक्षता ग्राम प्रधान बिजय पाण्डेय ने किया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved