बरगदवा अयोध्या एवं पिपरा परसौनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम।


कोल्हुई -बृजमनगंज विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरा परसौनी में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह थे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

news desk | 15 Jan 2024

 

कोल्हुई बाजार, महाराजगंज। लक्ष्मीपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा ग्राम पंचायत बरगदवा अयोध्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम किसी तरह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथ नौतनवा  विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर त्रिपाठी थे जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुज सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर त्रिपाठी  ने ज्ञान दायिनी मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बरगदवा अयोध्या की बच्चियों द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 
 इसके बाद ग्रामप्रधान यमुना प्रसाद, शम्भू शरण पाण्डेय,बिजय कुमार पाण्डेय, प्रेमनारायण पाण्डेय एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि को  माला पहनाकर स्वागत किया।
  तत्पश्चात पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने उपस्थित सभी पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों  
को शाल ओढ़ाकर तथा कलम- डायरी देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, अन्नपूर्णा योजना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य विभाग एवं लक्ष्मीपुर के खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, क़ृषि विभाग के अशोक कुमार, आदि कर्मचारी उपस्थित थे। जैसे कृषि विभाग, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, जल जीवन मिशन आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि बहुत से लोग मौजूद थे। इसके बाद मुख्य अतिथि समीर त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा अनेक प्रकार के लाभार्थियों जैसे प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन, मनरेगा योजना, सहित बहुत से पुरुष एवं महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 
अंत में मुख्य अतिथि समीर त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गारंटी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
बता दें कि बरगदवा अयोध्या में आजादी के अमृत महोत्सव पर बना अमृत सरोवर पर पूरे ग्राम सभा के बजट का लगभग 80 प्रतिशत इसी सरोवर एवं खेलकूद के मैदान में लगा है।अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है।
 बता दें प्रधान प्रतिनिधि विकास पाण्डेय उर्फ रानू पाण्डेय का सपना था कि इसी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान खेलकूद मैदान एवं विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा दिए गए सी सी रोड, जो नागेन्द्र पाण्डेय के घर से खेलकूद मैदान तक का उद्घाटन होना था लेकिन कतिपय कारणों से विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बाहर चले गए थे।
 पूर्व सुनियोजित न होने के कारण जल्दबाजी में योजना को तैयार करके विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम खानापूर्ति कर किया गया। इसमें बहुत से विभाग के लोग उपस्थित नहीं हो पाए। कुछ ही विभाग जैसे अन्नपूर्णा योजना, बालविकास योजना, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग ही उपस्थित थे। कहने के लिए पैसे तो बहुत खर्च हुआ लेकिन व्यवस्था सुनियोजित नहीं थी। इसमें लाखों का सरकार प्रधानों को खर्च के लिए दें रही है लेकिन प्रधान खर्च न करके कार्यक्रम के नाम पर बचा ले रहे हैं।केवल बिरहा वालों के नाते कुछ भीड़ थी।
इस अवसर पर कोल्हुई प्रधान रामकेश प्रजापति, बेलवा प्रधान पारस प्रजापति, शम्भू शरण पाण्डेय, बिजय कुमार पाण्डेय, प्रेमनारायण पाण्डेय, मुशीर अहमद, प्रताप नारायण पाण्डेय, प्रताप वर्मा,कौशल किशोर पाण्डेय, जहीर , नज़ीर अहमद, विनोद पाण्डेय, विनीत कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान दर्शन प्रसाद, हरिराम दूवे, राधेश्याम पाण्डेय पत्रकार, भानू पाण्डेय मनमीत पाण्डेय, राजेश्वर पाण्डेय एवं पुरुष, महिलाएं तथा बच्चे बहुत  उपस्थित थे। व्यवस्था में कमी के कारण ग्राम सभा बरगदवा अयोध्या के अन्तर्गत आने वाले गांव के लोग नाराज़ थे।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत हरमण्डिल कला में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि समीर त्रिपाठी थे। हरमण्डिल कला में व्यवस्था अच्छी थी।

इसी तरह से बृजमनगंज विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरा परसौनी में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह थे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात अनेक विभाग के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में मधुर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी योजनाओं को बताया और उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प का शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में सहकारिता विभाग इफको एफ डी नितीश चौधरी द्वारा पिपरा परसौनी निवासी बृजमोहन के खेत में ड्रोन मशीन द्वारा नैनों डी ए पी, नैनों यूरिया का छिड़काव किया गया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved