मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 16 Jan 2024

गोरखपुर/मशहूर शायर मुनव्वर राणा लखनऊ में 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू वॉर्ड में चल रहा था। राणा की हिंदी, अवधी, उर्दू भाषा में कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। हालांकि देश में असहिष्णुता का आरोप लगाते हुए उन्होंने अवॉर्ड वापस लौटा दिया था।वहीं पिछले साल मई में भी उनकी हालात काफी ज्यादा बिगाड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उस समय शायर के पित्ताशय (गाल ब्लैडर) का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि उस समय वह ठीक हो गए थे। वहीं पिछले दिनों किडनी संबंधित परेशानियों के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां वह आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। जिसके बाद रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved