पत्रक व अक्षत बांट अयोध्या का दिया न्योता


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 17 Jan 2024

 

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल सदर तहसील अंतर्गत विकासखंड जंगल कौड़िया क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसहरा में कैंपियरगंज विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से आया हुआ पूजित अक्षत मंदिर का चित्र व पत्रक घर घर में देकर अयोध्या जाने का न्योता दिया गया। पत्र के माध्यम से लोगों से निवेदन किया गया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली की तरह अपने घरों व मंदिरों को दीप मालाओं से सजाकर भजन कीर्तन प्रसाद के साथ वितरण करें 22 जनवरी के बाद समय निकाल कर अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप के विग्रह का दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉक्टर सदानंद शर्मा, पिछड़ा वर्ग  मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साहनी, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे, मंडल उपाध्यक्ष हरिओम सिंह, मंडल महामंत्री परशुराम जी, राघवेंद्र चतुर्वेदी,  मोनू सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved