जय श्रीराम के नारे से गूंजा पूरा नगर।


उपनगर कोल्हुई हुआ राममय ,

रिपोर्ट : राधेश्याम पाण्डेय | 20 Jan 2024

 

कोल्हुई बाजार, महाराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हुई बाजार में भव्य अक्षत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योतिषाचार्य पंडित सर्वेश्वर द्विवेदी के द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के साथ ही आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल तथा भाजपा के कार्यकर्ता सहित बहुत से भक्तगण  मौजूद थे।
सबसे पहले कार्यक्रम स्थल से रैली का शुभारंभ गाजे -बाजे के साथ महिलाएं तथा लड़कियां अपने सिर पर कलश रखकर साधन सहकारी समिति परसौना से होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुंची ।यात्रा के दौरान बैंड बाजा एवं साउण्ड के साथ पूरे कोल्हुई क्षेत्र में जय श्रीराम के नारे तथा ध्वज पताकों के साथ राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी सहित बहुत से लोग घोड़े पर सवार होकर भव्य यात्रा निकाली गई। 
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों को अक्षत एवं प्रसाद का  वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि 550 बर्षों तक संघर्ष करने के बाद 22जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी विराजमान होने जा रहे हैं। आप सभी से यह अपील है कि यदि अयोध्या में श्रीरामचन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा में पहुंच पा रहे हैं तो उस अपने गांव घर पर ही कीर्तन भजन कीर्तन का आयोजन किया जाये और रात्रि में दीपावली की तरह घरों को दीपकों एवं विद्युत झालरों से सजाया जाये क्योंकि यह दिन शुभ दिन है।
इस अवसर पर आर एस एस के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, दिलीप मौर्य, अनिल शुक्ला, श्रीराम जायसवाल, ओमप्रकाश सिंह,अनुपम पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय पत्रकार, दीनानाथ पाठक,डां वेदप्रकाश चौबे, धनंजय चतुर्वेदी, रामगोपाल पाण्डेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी पत्रकार, अवधेश वर्मा पत्रकार, अशोक वर्मा पत्रकार, अजीत सिंह पत्रकार,पवन कसौधन, अभिलाष मद्धेशिया, उद्देश्य मद्धेशिया, योगेन्द्र सिंह, प्रेमशंकर चौबे,आनन्दनगर के चेयरमैन राजेश कुमार जायसवाल,वार्ड नं 7 के सभासद मनोज कुमार जायसवाल नर्वदेश्वर शुक्ल सहित बहुत से क्षेत्र के हजारों भक्त मौजूद थे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved