विकास के दम पर भाजपा की बनेगी सरकार -धर्मेंद्र सिंहl


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 21 Jan 2024

ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न कार्यो का हुआ लोकार्पण।

ग्राम सभा में बने पंचायत भवन को देख लोगों ने प्रधान का किया सराहना।

 गोरखपुर  जनपद के  थाना हरपुर बुदहट अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिसवा/भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। साथ ही साथअनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को भी संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। इस सरकार में रोजगार परख शिक्षा के साथ, रोजगार अवसर  भी मिल रहे है। जिसका लाभ लोगो को मिल रहा है। उक्त बातें विधान सभा परिषद सदस्य डा धर्मेंद्र सिंह ने सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिसवा में पंचायत भवन का लोकार्पण और भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर लोगो को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान ग्राम पंचायत में कराए गए नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया।विशिष्ठ अतिथि विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ल व विधायक खजनी श्रीराम चौहान ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा है। विकास के दम पर केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।इस दौरान गोद भराई का भी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम उपरांत 1500 जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया गया। और ड्रोन कैमरे से यूरिया छिड़काव कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान माया मिश्र संचालन डा आरडी सिंह ने किया।पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम विशाल उर्फ टिंकू मिश्र ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मदन मुरारी, बंशीधर यादव, उमेश यादव,विजय कुमार,उमाशंकर चौरसिया, सिकरेटरी कृष्ण मोहन, विडियो रमेश शुक्ला,सहित अनेक लोग मौजूद थे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved