अयोध्या मे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे आशीर्वाद सेवा संस्थान ने किया बिशाल भण्डारे का आयोजन


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 22 Jan 2024

 

गोरखपुर जनपद के सदर तहसील अंतर्गत बिकास खण्ड कौड़िया जंगल, थाना खोराबार छेत्र के ग्राम कलानी उर्फ बढनी मे स्थित आशीर्वाद सेवा संस्थान के बैनर तले संस्था अध्यक्ष श्री सिद्धी किन्नर जी की अध्यक्षता मे समय माता मंदिर पर बिशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। संस्था के तरफ से भण्डारे के अलावा 22 जनवरी कि शाम को 101 दीपो को जला कर अयोध्या मे प्रतिष्ठित भगवान श्री राम आगमन का स्वागत करने की तैयारी बड़े जोर शोर से की जा रही है।हमारे सम्बाददाता से हुई बातचीत मे संस्था अध्यक्ष सिद्धी किन्नर जी ने कहा आज अयोध्या मे हुए भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा से खुश होकर पुरा देश राम मय हो गया है।लोग अपने- अपने घरो, दुकानो ,आफिसो, को दुल्हन की तरह सजा कर दिपावली मना रहे है। हमारी संस्था का उद्देश्य सामाजिक तथा धार्मिक कार्यो मे अग्रसर रहना है।इस परम पावन पर्व पर संस्थान के अध्यक्ष श्री सिद्धी किन्नर जी,प्रबन्धक श्री रमेश चन्द्र त्रिपाठी जी,उपाध्यक्ष अजय साहनी जी,सदस्य प्रदीप,सुरज,लव,के साथ-साथ गांव के बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved