गरीबों और निराश्रितो की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है-दिलीप कुमार यादव


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 01 Feb 2024

 

पिपरौली ब्लॉक के कैली गांव में 200 गरीब व जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

 गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत पिपरौली ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव द्वारा कैली गाड़र गांव के गरीबों व जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल बांटे गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती  ठंड और प्रचंड शीतलहर में गरीबों, मजलूमों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण के कार्य से उनको राहत मिलेगी। यह एक पुनीत कार्य है ।मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे कार्य इंसानियत के मार्ग को प्रशस्त करते हैं।बता दें कि ग्राम प्रधान कैली इंद्रेश यादव के सौजन्य से प्रतिवर्ष कंबल वितरण का आयोजन किया जाता है।इंद्रेश यादव अपने ग्राम पंचायत के अलावा क्षेत्र मे भी लगातार गरीबों और असहायों की मदद करते रहते हैं,चाहे किसी गरीब परिवार के बेटी की शादी हो,चाहे कोई गरीब परिवार को ईलाज  करना हो।कंबल वितरण के दौरान अभिषेक यादव,वीरेंद्र,अरविंद,राम अशीष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved