भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियो ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क नगर निगम गोरखपुर मे लगाई पंचायत


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 02 Feb 2024

गोरखपुर जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार के अगुवाई मे आज दिनांक 02/02/2024 को रानी लक्ष्मी बाई पार्क नगर निगम गोरखपुर मे एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे संगठन के बिस्तार पर चर्चा के साथ- साथ किसानो कि बिभिन्न समस्याओ पर विचार कर सरकार के सौतेले रवैये से मुक्ति के लिए कार्यकर्ताओ ने बिरोध जताया।और पत्रक के माध्यम से जिलाअधिकारी महोदय गोरखपुर को सुचना प्रेषित किया गया कि अगर किसानो के समस्याओ का अति शीघ्र निदान नही हुआ। तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सिपाही रोड पर उतरने को बाध्य होगे।किसानो का माग जैसे खाद कि कालाबाजारी, 50के जगह 40 किलो कि बोरी को बन्द करना, धारा 80 कि फाइलो को काफी दिनो तक लटकाना,धारा 24 व वरासत की फाइलो को समय से सुनवाई न करनाआदि।इस बैठक मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित हरिश्चंद्र पान्डेय, जिलाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार, बेचन शर्मा, छोटेलाल, दिलीप किसान, श्रीमती गुड्डी देबी, के अलावा बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी बैठक मे संगठन के जिला संगठन मन्त्री श्रीमती इन्दू देबी को तथा पिपराइच का बिधान सभा अध्यक्ष गीता देबी को,जिला उपसचिव अमित सिंह को बनाया गया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved