भारत रत्न आडवाणी: राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली थी रथयात्रा


लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर इस तरह की आपत्तियों का कोई मूल्य नहीं कि मोदी सरकार अपने लोगों को ही यह सम्मान प्रदान कर रही है। एक तो चंद दिनों पहले ही उसने कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान प्रदान किया है। दूसरे वह मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी भारत रत्न से विभूषित कर चुकी है।

विनोद मौर्य | 04 Feb 2024

कुछ समय पहले जब सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी तो कई लोगों की यह अनुभूति थी कि इसी अवसर पर लालकृष्ण आडवाणी को भी यह सम्मान प्रदान किया जाना चाहिए था। यह अच्छा हुआ कि अंततः ऐसा ही किया गया। लालकृष्ण आडवाणी का योगदान केवल यह नहीं है कि उन्होंने भाजपा को एक शक्तिशाली राजनीतिक दल में तब्दील किया। उन्होंने भाजपा नेताओं की एक पूरी पीढ़ी को गढ़ने का काम किया। इसी पीढ़ी ने ही भाजपा को एक नया आयाम दिया।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved