अच्छे पर्यावरण का होना बेहद आवश्यक है..


सराहनीय पहल   ...........   ........ शिक्षक ने छात्रा के जन्मदिन पर किया पौधा रोपण.

न्यूज़ डेस्क | 05 Feb 2024


 पन्ना, पवई ,शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में शिक्षक सतानंद पाठक ने विद्यालय में कक्षा आठवीं मै अध्यनरत छात्रा कुमारी राशि कुशवाहा के जन्मदिन पर पौधारोपण  कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश भर में इस समय पर्यावरण को लेकर काम हो रहा है यह एक सुखद संकेत है और हम सबको मिलकर आने वाले समय में पर्यावरण बचाने के लिए लगातार जागरूकता का परिचय देना चाहिए . शिक्षक सतानंद पाठक ने इस अवसर पर  छात्र-छात्राओं से विशेष आग्रह किया कि वह भी अपने परिवार में परिवार सदस्यों के जन्म दिवस पर विशेष रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं....ताकि पर्यावरण प्रेम लगातार बढ़ता रहे और हम सबको पर्यावरण जो जीवन देता है उसके प्रति ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं....    ..................... छात्रों का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाते हैं।        ................................                            विदित है कि  शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में शिक्षक सतानंद पाठक की पहल है अपने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का जन्मदिन पौधा पौधारोपण कर मानते हैं    पौधारोपण करते हुए शिक्षक सतानंद पाठक ने आगे कहा कि 
लोग केक काटकर और पार्टी मना कर अपना जन्मदिन मनाते हैं लेकिन अपने जन्मदिन पर यदि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने का भी संकल्प ले तो हम इस धरती माता को काफी हद तक बचा सकते हैं। आइए हम सब इस मुहिम का हिस्सा बने और आज के दिन संकल्प लें। आपका एक छोटा सा प्रयास बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved