जीवन में खेलो का महत्व.


पन्ना

न्यूज़ डेस्क | 10 Feb 2024


पवई ,शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में खेलों का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार के विकास की आवश्यकता होती है। शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास ये मनुष्य को जीवन में सफल बनाने के लिए सहायक होते है। अगर इन में से एक का भी अभाव हो तो जीवन अधूरा सा हो जाता है। अतः हमें समानता से सभी तरह के विकास का प्रयास करना चाहिए।
एक सफल जीवन के लिए शारीरिक शक्ति का होने सर्वाधिक महत्वपूर्ण है...

शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ ,प्रसन्न, बलबान और चुस्त बनाने के लिए खेलकूद का अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हैं। खेलकूद के बिना जीवन नीरस और अधूरा प्रतीत होता है। अंग्रेजी में एक कहावत भी है क़ि सारे दिन काम करना और खेलना नहीं, होशियार को भी सुस्त बना देता है...खेलों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। किसी भी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जीवन के संघर्षों से लड़ने के लिए तैयार करने हेतु खेलों में प्रतिभाग करना अत्यंत आवश्यक है। 
इसी सोच के साथ बच्चों को विभिन्न खेल की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग कराया गया।


© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved