विधायक ने लाभार्थियों से संवाद कर दलित के घर किया भोजन।


gkp

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 30 Sep 2023

 

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली मे
विधायक प्रदीप शुक्ला व चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने नगर पंचायत  के वार्ड संख्या 4 पं दीनदयाल नगर के हरिजन बस्ती में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।लाभार्थियों से संवाद कर सेल्फी ली।वार्ड भ्रमण के बाद दलित के घर भोजन भी किया।विधायक व  चेयरमैन ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण कर आश्वासन दिए।इस दौरान उन्होंने कहाँ भाजपा सरकार मे बिना भेदभाव के सभी वर्गो को सम्मान मिल रहा है।सभी योजनाओं का लाभ सीधे उनके घर तक पहुंच रहा है।जिससें उनका विकास हो रहा है।सरकार सबका साथ,सबका विकास व सबका सम्मान का एजेंडा अपना कर काम कर रही है।विधायक व चेयरमैन ने लाभार्थी राजकुमार,सरोज देवी,रिंकी व मनोज से संवाद किए।पूरा वार्ड भ्रमण करते हुए समस्याओं से रूबरू हुए।आगे उन्होंने हरिजन रामकरन के घर भोजन किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद, सुंदरम त्रिपाठी,शिवगुलाम तिवारी ,लवकुश मिश्र,ओमप्रकाश त्रिपाठी,एड रंगनाथ पांडेय,अनिल त्रिपाठी,विनोद पाण्डेय,सत्यव्रत त्रिपाठी,दिनेश मिश्र,शिवरामाकृष्ण सिंह,चन्दन त्रिपाठी,राजेश पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहें।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved