गांव के लोगो का जीवन बना नर्क ,ग्राम प्रधान और जिम्मेदार मौन


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 05 Oct 2023

 

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड सहजनवां के ग्राम सभा दरघाट मे लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।बर्षो पुराना बने रास्ते पर बारिष के कारण हुए जल जमाव से रास्ता पुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। जिससे आने जाने वाले लोग रोजाना उस गड्ढे मे तब्दील सड़क पर गीर कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। लेकिन उसी गांव मे रहने वाले प्रधान को न तो गांव की महिलाओ की चिन्ता है, और न तो बिकास की गंगा बहाने वाली युपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकार की।शुत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गांव या अगल बगल का कोई ब्यक्ति ग्राम प्रधान से सम्पर्क करना चाहता है तो पहले तो फोन नही उठाते, और अगर फोन उठ भी गया, और किसी ने पुछ लिया कि प्रधान जी अपने गांव  का रास्ता क्यो नही बनवा देते।सभी लोग रोजाना मौत को दावत देने वाले रास्ते से गुजरने पर मजबुर होते है।तो प्रधान जी बिगड़ते हुए जवाब देते है।मै सबको नर्क से निकालने का ठेका लिया हु क्या।ए गांव वाले इसी के पात्र है।गांव के लोगो ने बातचीत मे बताया, कि अब और अधिक  लापरवाही बर्दाश्त नही कि जायेगी। अगर अति सिघ्र जिम्मेदार द्वारा इस समस्या पर अमल नही किया गया तो सभी गांव के लोग ब्लाक पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बिबस होगे।जिसकी पुर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित बिभाग के अधिकारियो कर्मचारीयो की होगी।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved