भूसा बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट


Maharajganj

रिपोर्ट:सुनील कुमार पाण्डेय | 12 Apr 2022

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव में सोमवार की रात भूसा बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

सोमवार की रात गांव में गेहूं की फसल की कटाई चल रही थ। इसमें भूसा बनाने को लेकर एक पक्ष राजू यादव व दूसरा पक्ष गंगाराम यादव में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग जुटते गए और वाद-विवाद मारपीट में तब्दील हो गयी। मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मारपीट की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने लाई, तब जाकर मामला शांत हुआ।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Gramin India News. All rights reserved