घर में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 07 Dec 2023

 

 गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार में घर में सो रही महिला के कमरे में जेठ घुस गया। और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे पिटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने ने शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी से सीहापार निवासी एक महिला बुधवार को रात्रि में 8 बजे अपने घर में सो रही थी। बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। पति मुंबई ने रहकर मजदूरी करता है उसी दौरान जेठ नशे की हालत में महिला के कमरे में घुस गया। और उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved